Chrome
यह Chrome गोपनीयता सूचना का संग्रहीत वर्शन है. वर्तमान गोपनीयता सूचना देखें.

Google Chrome गोपनीयता सूचना

संग्रह दिनांक: 1 सितम्बर 2015

Chromecast पर Google गोपनीयता नीति लागू होती है. और जानें.

Google गोपनीयता नीति बताती है कि आपके द्वारा Google के उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करने पर हम व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं, इसमें आपके द्वारा इन उत्पादों और सेवाओं तक पहुंचने के लिए Chrome ब्राउज़र और Chrome OS का उपयोग भी शामिल है.

यह Google Chrome गोपनीयता सूचना उन गोपनीयता अभ्‍यासों के बारे में बताती है, जो विशिष्ट रूप से Chrome परिवार के उत्‍पादों के लिए होते हैं. इसमें Chrome ब्राउज़र, Chrome OS और सुरक्षित ब्राउज़िंग शामिल है. इस गोपनीयता सूचना में बताई गईं कुछ सुविधाएं अन्‍य वेब ब्राउज़र में उपलब्‍ध हैं (उदा. आप Mozilla Firefox में सुरक्षित ब्राउज़िंग सुविधाओं का उपयोग करना चुन सकते हैं), इसलिए याद रखें कि आपको उस ब्राउज़र की गोपनीयता नीति भी पढ़ लेनी चाहिए जिसमें सुविधाएं चलाई जा रही हैं.

इस गोपनीयता सूचना में बताई गईं सभी सुविधाएं सभी Chrome उत्‍पादों में नहीं दिखाई देती हैं. हालांकि चीज़ों को आसान रखने के लिए, हम Chrome परिवार के प्रत्‍येक उत्‍पाद को संदर्भित करने के लिए "Chrome" शब्‍द का उपयोग करने जा रहे हैं. जहां कोई अलग Chrome उत्‍पाद किसी भिन्‍न तरीके से काम करता हो, हम उसे हाइलाइट करना सुनिश्चित करेंगे.

ऐसे प्रारंभिक उपयोगकर्ताओं के लिए, जो उन सुविधाओं का परीक्षण करना चाहते हैं जो अभी विकसित की जा रही हैं, हम Chrome ब्राउज़र और Chrome OS के स्थिर संस्करण के साथ ही पूर्वावलोकन संस्करण (जिन्हें बीटा, डेव, और कैनरी भी कहा जाता है) उपलब्ध कराते हैं. यद्यपि यह Google Chrome गोपनीयता सूचना स्थि‍र और पूर्वावलोकन संस्करणों पर लागू होती है, चूंकि वर्णित सुविधाओं का अभी भी विकास कार्य चल रहा है, इसलिए हो सकता है कि यह पूर्वावलोकन संस्करणों में यह अभी भी पूरी तरह से अद्यतित न हो.

Google आपको इस नीति में किसी भी महत्‍वपूर्ण बदलाव की सूचना देगा, और आपके पास हमेशा Chrome का उपयोग इस तरीके से करने का विकल्‍प होगा, जो Google को किसी भी प्रकार की व्‍यक्तिगत रूप से पहचानी जाने वाली जानकारी नहीं भेजता, या आपकी जानकारी हटाना और उसका उपयोग करना बंद करता हो.

अपनी गोपनीयता प्राथमिकताएं प्रबंधित करने हेतु चरण-दर-चरण निर्देशों के लिए ब्राउज़र, Google Chrome, गोपनीयता और आप की हमारी मार्गदर्शिका को पढ़ें.

जब आप Chrome का उपयोग करते हैं, तो Google द्वारा प्राप्त की जाने वाली जानकारी

Chrome का उपयोग करने के लिए आपको किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत पहचान वाली जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होती है.

जब आप Google के सर्वर से कनेक्ट करने के लिए, Chrome सहित किसी भी ब्राउज़र का उपयोग करते हैं, तो Google को डिफ़ॉल्‍ट रूप से आपके सिस्‍टम के IP पते और एक या अधिक कुकी सहित मानक लॉग जानकारी प्राप्त होती है. आप Chrome ब्राउज़र और Chrome OS को Google या अन्‍य साइटों से कुकी स्‍वीकार न करने के लिए कॉन्फ़िगर कर सकते हैं. Chrome ब्राउज़र और Chrome OS में कुकी और साइट डेटा कॉन्‍फ़‍िगर करने के बारे में और जानें.

यदि आप Google मुखपृष्ठ पर खोज इंजन का उपयोग करने या Gmail देखने जैसी अन्‍य Google सेवाओं में पहुंचने के लिए, Chrome का उपयोग करते हैं, तो इस तथ्‍य के कारण कि आप Chrome का उपयोग कर रहे हैं, Google को आपके बारे में कोई भी विशेष या व्‍यक्तिगत रूप से पहचानी जाने वाली जानकारी प्राप्त नहीं होती.

इसके अतिरिक्त, कुछ Chrome सुविधाएं Google को या आपके डिफ़ॉल्‍ट खोज इंजन को सीमित अतिरिक्त जानकारी भेज सकती हैं:

  • यदि आप Chrome ब्राउज़र की एकाधिक उपयोगकर्ता सुविधा का उपयोग करते हैं, तो आप उन उपयोगकर्ताओं के लिए Chrome की वैयक्तिकृत प्रतियां सेट कर सकते हैं, जो इसी कंप्‍यूटिंग उपकरण को साझा कर रहे हैं. इसका उद्देश्य आपके उपकरण का उपयोग करने वाले अन्‍य लोगों से आपके डेटा की सुरक्षा करना नहीं है - अत: आपके उपकरण तक पहुंच रखने वाला कोई भी व्‍यक्ति सभी प्रोफ़ाइल की सारी जानकारी देख सकता है. अपना डेटा दूसरों द्वारा देखे जाने से निश्चित रूप से बचाने के लिए, अपने ऑपरेटिंग सिस्‍टम में अंतर्निहित उपयोगकर्ता खातों का उपयोग करें.

  • यदि आप Google को अपने खोज इंजन के रूप में चुनते हैं, तो जब Chrome प्रारंभ होता है या जब आप नेटवर्क बदलते हैं, तब वह Google से संपर्क करेगा ताकि खोज क्‍वेरी भेजने के लिए श्रेष्ठ स्‍थानीय वेब पता निर्धारित किया जा सके. जब आप Chrome पता बार (ऑम्‍निबॉक्‍स) या एप्लिकेशन लॉन्‍चर खोज बॉक्‍स में URL या क्‍वेरी लिखते हैं, तो आपके द्वारा लिखे जाने वाले अक्षर आपके डिफ़ॉल्‍ट खोज इंजन को भेजे जा सकते हैं जिससे खोज इंजन की पूर्वानुमान सुविधा अपने आप आपके द्वारा खोजे जाने वाले शब्‍दों या URL की अनुशंसा कर सके. इसके अतिरिक्त, प्रवेश किए हुए उपयोगकर्ताओं के लिए, आपके द्वारा एप्लिकेशन लॉन्चर में लिखा जाने वाला पाठ Google को भेजा जा सकता है ताकि आपके द्वारा खोजे जाने वाले संपर्कों तथा ऐप्स के लिए अनुशंसाएं प्रदान की जा सकें. यदि आप किसी अनुमानित क्‍वेरी या URL को स्‍वीकार करते हैं, तो Chrome, ब्राउज़र की जानकारी को आपके डिफ़ॉल्‍ट खोज इंजन पर भी भेज सकता है. ऑम्निबॉक्स में सर्वर पूर्वानुमानों को अक्षम करने और Google की ऑम्निबॉक्स पूर्वानुमानों के लिए प्रवेश संबंधी नीतियों के बारे में और जानें.

  • Chrome ब्राउज़र के मोबाइल संस्करण पर, आप "खोजने के लिए स्‍पर्श करें" सक्षम कर सकते हैं जिससे आप कोई सुझाया गया खोज शब्‍द देखने के लिए किसी शब्‍द पर टैप कर सकते हैं. आपके द्वारा टैप किया गया शब्‍द, पृष्‍ठ की सामग्री और आप जिस पृष्‍ठ पर हैं उसका URL अनुशंसित खोज शब्‍द उपलब्‍ध कराए जाने के लिए Google को भेजा जाएगा.

  • यदि आप अपने डिवाइस के आज का दृश्‍य में सुविधा को सक्षम करते हैं, तो आप अपने आस-पास के ऐसे ऑब्‍जेक्‍ट खोजने के लिए अपने iPhone या iPad पर Chrome का उपयोग कर सकते हैं जो शारीरिक वेब के भाग के रूप में वेब पतों का प्रसारण कर रहे हैं. जब आप इस सुविधा का उपयोग करते हैं, तो Chrome इन ऑब्‍जेक्‍ट के द्वारा वेब पतों का प्रसारण किसी Google सर्वर पर भेजता है ताकि वेब पृष्‍ठ का शीर्षक मिल सके और परिणामों को रैंक करने में सहायता मिले. यह सुविधा उपलब्‍ध कराने हेतु Google को भेजी गई जानकारी में आपके डिवाइस की कोई भी व्‍यक्‍तिगत जानकारी शामिल नहीं होती है.

  • यदि आप किसी ऐसे URL पर नेविगेट करते हैं, जो मौजूद नहीं है, तो Chrome, URL को Google को भेज सकता है ताकि हम उस URL को ढूंढने में आपकी सहायता कर सकें, जिसे आप खोज रहे थे. हम इस जानकारी का उपयोग अन्‍य वेब उपयोगकर्ताओं की सहायता करने के किसी समग्र तरीके के रूप में भी कर सकते हैं - उदा. उन्‍हें यह बताने के लिए कि हो सकता है साइट काम नहीं कर रही हो. नेविगेशन त्रुटियों पर सुझाव अक्षम करने के बारे में और जानें.

  • Chrome समय-समय पर अपडेट की जांच करने, कनेक्टिविटी स्थिति की जांच करने, वर्तमान समय सत्यापित करने, और सक्रिय उपयोगकर्ताओं का अनुमान लगाने जैसे कार्यों को करने के लिए Google से संपर्क करता है. Chrome ब्राउज़र की प्रत्‍येक प्रति में यादृच्छिक रूप से जनरेट की गई अस्थायी इंस्टॉलेशन संख्या शामिल होती है जिसे आपके द्वारा Google Chrome को इंस्टॉल करने और पहली बार उपयोग किए जाने पर Google को भेजा जाएगा. Chrome ब्राउज़र द्वारा पहली बार अपने आप अपडेट की जांच करने पर अस्थायी संख्या को तुरंत हटा दिया जाएगा. यदि आपने Chrome ब्राउज़र की अपनी प्रति को किसी प्रचार अभियान के हिस्से के रूप में प्राप्त किया है या पुन: सक्रिय कराया है, तो इससे ऐसा गैर-‍अद्वितीय प्रचार टैग भी जनरेट हो सकता है जिसे Google के साथ खोज निष्‍पादित करते समय Google को भेजा जाए और ऐसा अद्वितीय टोकन जनरेट हो सकता है जिसे आपके द्वारा ब्राउज़र के इंस्‍टॉलेशन, पुन: इंस्‍टॉलेशन, या पुन: सक्रियण के बाद उसे पहली बार चलाए और उपयोग किए जाने पर Google को भेजा जाए. Chrome OS, Google को समय-समय पर (प्रारंभिक सेट अप करते समय भी) और Google के साथ खोज निष्पादित करते समय गैर अद्वितीय प्रचार टैग भेज सकता है. इसके अतिरिक्त, फ़ील्ड परीक्षणों के परिणामस्वरूप Chrome में कई भिन्नताएं हो सकती हैं, और Chrome, Google को इस बारे में गैर-अद्‍वितीय जानकारी भेज सकता है कि कौन सी भिन्नता सक्रिय है.

  • यदि आप किसी ऐप्‍लिकेशन, एक्‍सटेंशन या वेबसाइट को Google की क्‍लाउड संदेश सेवा का उपयोग करने की अनुमति प्रदान करते हैं या यदि आप Chrome समन्‍वयन का उपयोग करते हैं, तो Chrome यादृच्‍छिक रूप से चुना गया डिवाइस आईडी जेनरेट करता है. इस डिवाइस आईडी को Google से साझा किया जाता है लेकिन यह तृतीय पक्षों द्वारा एेक्‍सेस करने योग्‍य नहीं होता और उपयोग में ना होने पर या Chrome प्रोफ़ाइल को निकाल दिए जाने पर इसे निरस्‍त कर दिया जाता है. उसके बाद, Chrome उस डिवाइस आईडी से एक पंजीकरण आईडी प्राप्‍त करता है जिसे संदेशों को Google के सर्वराें से ब्राउज़र में सुरक्षित रूप से भेजने के लिए ऐप्‍लिकेशन, एक्‍सटेंशन या वेबसाइटों से साझा किया जाता है.

  • Chrome OS यह पता करने के लिए आरंभिक सेटअप के दौरान Google से संपर्क करता है कि उपकरण किसी एंटरप्राइज़ व्यवस्थापक की नीतियों के अधीन है या नहीं. इस प्रक्रिया में, अल्पावधि के लिए रहने वाले उपकरण पहचानकर्ता के हैश का एक भाग Google को भेजना और Google से संभावित मिलान के हैश किए गए उपकरण पहचानकर्ताओं की सूची वापस प्राप्त करना शामिल है, ताकि Chrome OS यह पता लगा सके कि उपकरण उस सूची पर है या नहीं.

  • किसी उपयोगकर्ता द्वारा पहली बार Chrome में प्रवेश करने पर या नीतियों के अधीन उपकरणों पर प्रवेश किए बिना (अतिथि मोड को छोड़कर) ब्राउज़िंग प्रारंभ करने पर Chrome सत्र नीतियों के लिए Google से संपर्क करता है. Chrome समय-समय पर नीतियों के अपडेट की जांच करेगा. एंटरप्राइज़ नीतियों में एंटरप्राइज़ व्यवस्थापक द्वारा सेट किए गए Chrome (Chrome OS उपकरणों की स्थान जानकारी सहित) के लिए स्थितियों और गतिविधियों की रिपोर्ट करना शामिल हो सकता है.

  • यदि आप Chrome ब्राउज़र, Chrome OS या Android डिवाइस पर प्रवेश करते हैं, जिनमें Chrome आपके Google खाते के साथ, पहले से इंस्‍टॉल किए गए ऐप्‍लिकेशन के रूप में शामिल है, तो इससे समन्‍वयन सुविधा सक्षम हो जाएगी. Google आपके Google खाते के संबंध में Google के सर्वरों पर इतिहास, बुकमार्क किए गए URL, साथ ही बुकमार्क किए गए पृष्‍ठ के लेख का नमूना और एक चित्र तथा पासवर्ड और अन्‍य सेटिंग जैसी कुछ निश्‍चित जानकारी संग्रहीत करेगा. आपके खाते से संग्रहीत की गई जानकारी पर Google गोपनीयता नीति लागू होती है. हम यह जानकारी Chrome के अन्‍य उदाहरणों, जिन पर आप प्रवेश करना चुनते हैं, पर उपलब्ध करने के लिए भी संग्रहीत करते हैं. उस विशिष्ट जानकारी के बारे में और जानें जिसे आप समन्‍वयन के लिए चुन सकते हैं और Chrome ब्राउज़र में Chrome की समन्‍वयन सुविधा अक्षम करने के बारे में और जानें.

  • यदि आपने Chrome में अपने Google खाते से प्रवेश किया है, तो Google डिस्‍क और डॉक्‍स, पत्रक, स्‍लाइडें और ड्राइंग, ऑफ़लाइन उपयोग के लिए अपने आप सक्षम हो जाएंगे. उस स्थिति में या यदि आप Chrome ब्राउज़र में Google ऐप्लिकेशन का ऑफ़लाइन उपयोग सक्षम करते हैं या ऐसा Chrome ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करते हैं जो आपके Google डिस्क खाते में डेटा संग्रहीत करता है, तो Chrome, Google के सर्वर से संपर्क कर सकता है और ऑफ़लाइन कार्यक्षमता को सक्षम करने के लिए आपके डेटा को स्थानीय कॉपी से समन्वयित कर सकता है.

  • यदि आप अपने Google खाते के साथ अपने Chrome ब्राउज़र या Chrome OS में पर्यवेक्षित उपयोगकर्ता बनाते हैं, तो Google आपके Google खाते से संबद्ध, Google के सर्वर पर पर्यवेक्षित उपयोगकर्ता का इतिहास और अन्‍य सेटिंग जैसी कुछ जानकारी को समन्‍वयित और संगृहीत करेगा. हम यह जानकारी आपको chrome.com/manage पर उपलब्‍ध कराने के लिए संगृहीत करते हैं. आपके खाते के साथ संगृहीत जानकारी Google गोपनीयता नीति से सुरक्षित है.

  • यदि आप Chrome की अनुवाद सुविधा का उपयोग करते हैं, तो यह आपके द्वारा अनुवाद किए जाने के लिए चुने गए पाठ को Google को अनुवाद हेतु भेजेगी.

  • यदि आप Chrome की वर्तनीजांच सुविधा का उपयोग करते हैं, जो आपको अपनी वर्तनी जांचने के लिए उसी तकनीक का उपयोग करने देती है जो Google खोज में उपयोग की जाती है, तो वह आपके द्वारा लिखे जाने वाले पाठ को वर्तनी और व्‍याकरण सुझावों के लिए Google को भेजेगी.

  • यदि आप Chrome की वाक् इनपुट सुविधा का उपयोग करते हैं, तो वह आपकी बोली गई क्‍वेरी की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग, आपकी डिफ़ॉल्‍ट ब्राउज़र भाषा और उस वेब पृष्ठ की व्‍याकरण सेटिंग जिसके लिए आप वाक् इनपुट का उपयोग कर रहे हैं, Google को भेज देगी. Google इस जानकारी का उपयोग रिकॉर्ड किए गए ऑडियो को पाठ में कनवर्ट करने के लिए करेगा. यदि आपने उपयोग आंकड़े और क्रैश रिपोर्ट को सक्षम किया है और आप वाक् इनपुट सुविधा का उपयोग करते हैं, तो Google को अतिरिक्त जानकारी भेजी जाएगी, जिसमें वाक् इनपुट का उपयोग करने वाली वेबसाइट का URL,आपका ऑपरेटिंग सिस्‍टम, और आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले कंप्‍यूटिंग उपकरण का निर्माता, मॉडल और ऑडियो हार्डवेयर शामिल है.

  • यदि आप Chrome की स्‍वत: भरण सुविधा का उपयोग करते हैं, जो आपके द्वारा पहले भरे गए इसी प्रकार के फ़ॉर्म के आधार पर अपने आप आपके लिए वेब फ़ॉर्म पूर्ण करती है, तो Chrome उन वेब पृष्ठों के बारे में, जिनमें वेब फ़ॉर्म हैं, वेब पृष्ठ का हैश किया गया URL और फ़ॉर्म की संरचना सहित Google को सीमित जानकारी भेजेगा, ताकि हम इस वेब फ़ॉर्म के लिए अपनी स्‍वत: भरण सेवा को बेहतर बना सकते हैं. यद्यपि यह हो सकता है कि Chrome द्वारा भेजी जाने वाली जानकारी में वह तथ्‍य शामिल हो जिसे आपने फ़ॉर्म में लिखा था, आपके द्वारा फ़ील्‍ड में लिखा गया वास्‍तविक पाठ तब तक Google को नहीं भेजा जाएगा, जब तक आप Chrome की समन्‍वयन सुविधा का उपयोग करके उस डेटा को अपने Google खाते में संगृहीत करना नहीं चुनते.

  • फ़ॉर्म भरने और भुगतान करने के लिए, Chrome द्वारा प्रबंधित कुछ वेब फ़ॉर्म आपको Chrome की स्वतः-भरण सुविधा के बजाय Google पेमेंट्स का उपयोग करने का विकल्प ऑफ़र करेंगे. यदि आप Google पेमेंट्स का उपयोग करते हैं, तो आपको धोखाधड़ी से बचाने के लिए, Chrome आपके कंप्यूटर के बारे में जानकारी (उसके स्थान सहित) एकत्रित करेगा और उसे Google पेमेंट्स के साथ साझा करेगा.

  • यदि आप Chrome की स्थान सुविधा का उपयोग करते हैं, जो आपको अपने स्थान को किसी वेब साइट के साथ साझा करने देती है, तो Chrome कोई अनुमानित स्थान प्राप्त करने के लिए Google स्थान सेवाओं को स्थानीय नेटवर्क की जानकारी भेजेगा. के बारे में अधिक जानें Google स्थान और Google Chrome के भीतर सेवा को सक्षम करने / अक्षम स्थान सुविधाओं . स्‍थानीय नेटवर्क जानकारी में, आपके उपकरण की क्षमताओं पर निर्भर करते हुए, आपके निकटतम wifi राउटर के बारे में जानकारी, आपके निकटतम सेल टॉवर के सेल ID, आपके wifi या सेल सिग्‍नल की क्षमता, और आपके उपकरण को वर्तमान में असाइन किया गया IP पता शामिल हो सकते हैं. हम जानकारी का उपयोग स्थान अनुरोध को संसाधित करने और Chrome और Google की समग्र गुणवत्ता में सुधार करने के लिए करते हैं. ऊपर बताई गई एकत्रित जानकारी, नई सुविधाएं या उत्पाद और सेवाएं विकसित करने के लिए, या Google के अन्य उत्पाद और सेवाओं में से किसी की भी संपूर्ण गुणवत्ता में सुधार करने के लिए Google द्वारा उपयोग किए जाने के पहले अनाम और एकीकृत की जाएगी.

  • यदि आप Chrome के मोबाइल वर्ज़न का उपयोग कर रहे हैं और आपने अपने Android डिवाइस या iOS पर Chrome को अपना स्‍थान एक्‍सेस करने की अनुमति दी है, तो फिर Chrome आपके स्‍थान का उपयोग Google की स्‍थान-सक्षम सेवाओं, जैसे उदाहरण के लिए ऑम्‍निबॉक्‍स खोजों को बेहतर बनाने के लिए कर सकता है.

  • यदि आप सुरक्षित कनेक्‍शन का उपयोग करके किसी Google वेबसाइट से कनेक्‍ट करने का प्रयास करते हैं, और ब्राउज़र उस जानकारी के कारण आपका कनेक्‍शन अवरुद्ध कर देता है, जो यह दर्शाती है कि नेटवर्क पर किसी व्‍यक्ति द्वारा आप पर सक्रिय रूप से हमला किया जा रहा है ("मैन इन द मिडिल अटैक"), तो Google Chrome हमले के प्रसार और हमले की कार्यप्रणाली के तरीके का निर्धारण करने में सहायता करने के उद्देश्य से Google को कनेक्‍शन के बारे में जानकारी भेज सकता है.

  • यदि आप अपने मोबाइल उपकरण पर Chrome की “डेटा उपयोग कम करें” सुविधा को सक्षम करते हैं, तो Chrome आपको डाउनलोड किए गए डेटा की मात्रा कम करने और निष्पादन सुधारने के लिए Google के ऑप्टिमाइज़िंग सर्वर के द्वारा आपका HTTP ट्रैफ़िक भेजेगा. ऑप्टिमाइज़िंग सेवा HTTP मूल वाले कनेक्शन के लिए, और गुप्त टैब से बनाए गए कनेक्शन के लिए अक्षम है.

  • Chrome ब्राउज़र और Chrome OS के लिए, आप Google को उपयोग के आंकड़े और क्रैश रिपोर्ट भेजें चुन सकते हैं. आप इस सेटिंग को Chrome प्राथमिकताएं पृष्ठ में प्रबंधित कर सकते हैं, Chrome OS उपयोगकर्ताओं के लिए, उपयोग के आंकड़े और क्रैश रिपोर्ट डिफ़ॉल्‍ट रूप से सक्षम होते हैं. यह सेटिंग Chrome के किसी दिए गए इंस्‍टॉलेशन के सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होगी. उपयोग के आंकड़े और क्रैश रिपोर्ट समस्याओं का निदान करने, उपयोगकर्ताओं द्वारा Chrome के साथ सहभागिता करने के तरीके को समझने, और Chrome का निष्पादन सुधारने में हमारी सहायता करती हैं.

  • Chrome ऐसी जानकारी भेजने से बचने का प्रयास करता है जो व्यक्तिगत रूप से आपकी पहचान करती हो. हालांकि, क्रैश रिपोर्ट में खराबी के समय की सिस्‍टम जानकारी, और काम में रुकावट डालने वाली त्रुटियों के बारे में जानकारी हो सकती है. हम तृतीय पक्षों के साथ एकत्रित की गई, गैर-व्यक्तिगत जानकारी साझा कर सकते हैं, जिसे हम अपने विश्लेषण से निकालते हैं, जैसे कुछ विशेष प्रकार के क्रैश बार-बार कैसे होते हैं.

जब आप Chrome या अन्‍य ब्राउज़र पर सुरक्षित ब्राउज़िंग विशेषता का उपयोग करते हैं, तो Google द्वारा प्राप्त की जाने वाली जानकारी

Google Chrome और कुछ तृतीय पक्ष ब्राउज़र (Mozilla के Firefox और Apple के Safari सहित) में Google की सुरक्षित ब्राउज़िंग सुविधा शामिल होती है. सुरक्षित ब्राउज़िंग संदिग्‍ध वेबसाइटों की जानकारी को आपके द्वारा उपयोग किए जा रहे ब्राउज़र और Google के सर्वर के बीच भेजती और प्राप्त करती है -- उदाहरण के लिए जब आप किसी ऐसी साइट पर जाते हैं जो संदिग्‍ध रूप से फ़िशिंग या मैलवेयर साइट हो.

आपका ब्राउज़र, ज्ञात फ़िशिंग और मैलवेयर साइटों को शामिल करते हुए, नवीनतम “सुरक्षित ब्राउज़िंग” सूची डाउनलोड करने के लिए, समय-समय पर Google के सर्वर से संपर्क करेगा. Google किसी भी खाते की जानकारी या इस संपर्क के भाग के रूप में अन्य व्यक्तिगत पहचान वाली जानकारी एकत्रित नहीं करता, लेकिन यह मानक लॉग जानकारी सहित IP पता और एक या अधिक कुकी प्राप्त करता है. सूची की नवीनतम प्रति स्‍थानीय रूप से आपके सिस्‍टम पर संगृहीत की जाती है.

आपके द्वारा विज़िट की जाने वाली प्रत्‍येक साइट की जांच आपके सिस्‍टम की सुरक्षित ब्राउज़िंग सूची के लिए की जाएगी. यदि सूची के खिलाफ एक मिलान है, तो आपका ब्राउज़र Google को साइट के URL के टुकड़े किए गए, आंशिक प्रतिलिपि भेजेगा ताकि Google आपके ब्राउज़र को और अधिक जानकारी भेज सके. Google इस जानकारी से वास्‍तविक URL निर्धारित नहीं कर सकता. यह कैसे कार्य करता है इसके बारे में अधिक जानकारी पढ़ें.

इसके अतिरिक्त, निम्‍न सुरक्षित ब्राउज़िंग सुविधाएं विशिष्ट रूप से Chrome के लिए हैं:

  • Chrome विशेषता सुरक्षित ब्राउज़िंग तकनीक के कुछ संस्‍करण ऐसी संभावित हानिकारक साइटों और निष्पादन योग्य फ़ाइल डाउनलोड की पहचान कर सकते हैं जो Google को पहले से ज्ञात नहीं होती हैं. किसी हानिकारक साइट या निष्पादन योग्य फ़ाइल डाउनलोड (साइट या निष्पादन योग्य फ़ाइल डाउनलोड के पूर्ण URL सहित) से संबंधित जानकारी यह निर्धारित करने के लिए Google को भेजी जा सकती है कि साइट या डाउनलोड हानिकारक है या नहीं. किसी भी खाते की जानकारी या इस संपर्क के भाग के रूप में अन्य व्यक्तिगत पहचान वाली जानकारी एकत्रित नहीं करता, लेकिन यह IP पते, देखा गया URL और एक या अधिक कुकी सहित, मानक लॉग जानकारी प्राप्त करता है.

  • Chrome समय-समय पर आपके कंप्‍यूटर को स्‍कैन करने के लिए सुरक्षित ब्राउज़िंग का उपयोग करता है ताकि ऐसे अवांछित सॉफ़्टवेयर का पता लगाया जा सके जो आपको अपनी सेटिंग बदलने से रोकते हैं या आपके ब्राउज़र की सुरक्षा और स्‍थिरता में अन्‍यथा हस्‍तक्षेप करते हैं. यदि ऐसे सॉफ़्टवेयर का पता चलता है, तो उसे निकालने के लिए Chrome आपको सॉफ़्टवेयर निकालने का टूल डाउनलोड करने का विकल्‍प ऑफ़र कर सकता है.

  • जब आप किसी ऐसी साइट में पहुंचते हैं जिसमें मैलवेयर होना प्रतीत होता है, तो आप सुरक्षित ब्राउज़िंग को बेहतर बनाने में सहायता के लिए अतिरिक्त डेटा भेजना चुन सकते हैं. यह डेटा तब भेजा जाता है जब आप एक सुरक्षित ब्राउज़िंग चेतावनी पृष्ठ बंद कर देते हैं या उससे दूर निकल जाते हैं. रिपोर्ट डेटा में, वेबसाइट के URL और सामग्री के साथ ही उस पृष्ठ का URL भी होता है जिसने आपको यहां निर्देशित किया है, जिसका उपयोग Google द्वारा यह सत्‍यापित करने के लिए किया जा सकता है कि क्‍या साइट अभी भी ऐसी सामग्री प्रदान कर रही है जिससे उपयोगकर्ताओं का अनुचित लाभ लिया जा सकता है.

  • यदि Chrome में उपयोग के आंकड़े सक्षम हैं और आप किसी ऐसी साइट पर विज़ि‍ट करते हैं जो हमारे विचार में संभावित रूप से हानिकारक हो सकती है, तो कुछ अतिरिक्त जानकारी जैसे आपके द्वारा विज़िट किया गया पूर्ण URL, उस पृष्ठ पर भेजा गया “संदर्भित” शीर्षलेख, और वह URL जिसका मिलान सुरक्षित ब्राउज़िंग साइट से हुआ है, Google के साथ साझा की जाएगी.

  • आप कभी भी Chrome में सुरक्षित ब्राउज़िंग सुविधा को अक्षम करना चुन सकते हैं.

आपके द्वारा Chrome का उपयोग करके किसी साइट पर जाने पर वेबसाइट ऑपरेटर को प्राप्त होने वाली जानकारी

आपके द्वारा Chrome का उपयोग करके विज़िट की जाने वाली साइटें स्‍वचालित रूप से वही मानक लॉग जानकारी प्राप्त करेंगी जो Google द्वारा प्राप्त की जाती है. ये साइटें उनकी स्‍वयं की कुकी भी सेट कर सकती हैं या आपके सिस्‍टम पर साइट डेटा संगृहीत कर सकती हैं. आप Chrome के प्राथमिकताएं पृष्ठ पर कुकी और अन्य साइट डेटा प्रतिबंधित कर सकते हैं.

यदि Chrome की नेटवर्क कार्रवाइयों का पूर्वानुमान लगाने वाली सुविधाएं सक्षम हैं, तो Chrome वेबपृष्ठों पर सभी लिंक के IP पते खोज सकता है और वेबपृष्ठों को तेज़ी से लोड करने के लिए नेटवर्क कनेक्शन खोल सकता है. साइटें उन लिंक को पहले से लोड करने के लिए प्री-रेंडरिंग तकनीक का भी उपयोग कर सकती हैं, जिन्‍हें शायद आप आगे क्लिक करें.

यदि आप Chrome का उपयोग गुप्‍त मोड या अतिथि मोड में करते हैं, तो वह पहले से मौजूद किसी भी कुकी को आपके द्वारा देखी जाने वाली साइटों पर प्रसारित नहीं करेगा. जब आप इन मोड में होंगे तो साइटें आपके सिस्‍टम पर नई कुकी संग्रहीत कर सकती हैं; जब तक आप गुप्त / अतिथि मोड में बने रहेंगे तब तक ये कुकी साइटों पर अस्‍थायी रूप से संग्रहीत और प्रसारित की जाएंगी. जब आप ब्राउज़र बंद करेंगे, सभी खुली हुई गुप्त विंडो बंद करेंगे या अतिथि मोड से बाहर निकलेंगे तो उन्‍हें हटा दिया जाएगा.

यदि आप Chrome की स्थान सुविधा का उपयोग करना चुनते हैं, तो यह सेवा आपको अपना स्थान किसी साइट के साथ साझा करने देती है. Chrome आपकी अनुमति के बिना किसी साइट को आपके स्थान तक नहीं पहुंचने देगा. Google का तृतीय पक्ष वेबसाइटों या उनके गोपनीयता अभ्‍यासों पर कोई नियंत्रण नहीं होता. कृपया किसी भी वेबसाइट के साथ अपने स्थान को साझा करने को सहमति देने से पहले उस वेबसाइट के गोपनीयता अभ्यासों पर सावधानी से विचार करें.

आपके द्वारा Chrome का उपयोग करने पर आपके सिस्‍टम पर संग्रहीत होने वाली जानकारी

Chrome कुछ जानकारी को आपके सिस्‍टम पर स्‍थानीय रूप से संग्रहीत करता है. इसमें निम्‍न शामिल हो सकते हैं:

  • आधारभूत ब्राउज़िंग इतिहास जानकारी, उदाहरण के लिए आपके द्वारा विज़िट किए जाने वाले पृष्ठों के URL, उन पृष्ठों का पाठ और चित्रों की संचय फ़ाइल, और आपके द्वारा विज़िट किए जाने वाले पृष्ठों से लिंक किए गए कुछ IP पतों की सूची.

  • आपके द्वारा देखे गए अधिकांश पृष्ठों की एक खोज करने योग्य अनुक्रमणिका (कुछ बैंक पृष्ठों जैसे "https" वेब पतों वाले सुरक्षित पृष्ठों को छोड़कर)

  • आपके द्वारा देखे जाने वाले अधिकांश पृष्ठों के थंबनेल-आकार के स्क्रीनशॉट

  • कुकी या आपके द्वारा विज़िट की जाने वाली वेबसाइटों द्वारा आपके सिस्‍टम पर एकत्रित किया गया वेब संग्रहण डेटा

  • एड-ऑन द्वारा स्थानीय रूप से सहेजा गया डेटा

  • आपके द्वारा वेबसाइटों से किए गए डाउनलोड का रिकॉर्ड

आप कभी भी पूरी या कुछ ब्राउज़िंग इतिहास जानकारी को हटाना चुन सकते हैं.

आप गुप्‍त मोड या अतिथि मोड का उपयोग करके Chrome द्वारा आपके सिस्‍टम पर संग्रहीत की जाने वाली जानकारी को सीमित भी कर सकते हैं. Chrome ब्राउज़र दोनों मोड ऑफ़र करता है. गुप्‍त मोड तब उपयोगी होता है यदि आप अभी भी ब्राउज़ करने के दौरान अपने मौजूदा प्रोफ़ाइल की जानकारी की एक्‍सेस रखना चाहते हैं, जैसे आपके ब्राउज़िंग इतिहास पर आधारित सुझाव. अतिथि मोड तब उपयोगी होता है यदि आप किसी भी मौजूदा प्रोफ़ाइल की जानकारी देखे बिना एक ब्राउज़िंग सत्र शुरू करना चाहते हैं. इनमें से किसी भी मोड में, Chrome मूलभूत ब्राउज़िंग इतिहास संबंधी जानकारी जैसे URL, संचित पृष्‍ठ लेख या आपके द्वारा देखी जाने वाली वेबसाइटों से लिंक किए गए पृष्‍ठों के IP पते संग्रहीत नहीं करेगा. वह आपके द्वारा देखे जाने वाले पृष्ठों के स्‍नैपशॉट भी संग्रहीत नहीं करेगा या आपके डाउनलोड का कोई रिकॉर्ड भी नहीं रखेगा (हालांकि इस जानकारी को अब भी आपके सिस्‍टम पर कहीं और संग्रहीत किया जा सकेगा, उदा. हाल ही में खोली गई फ़ाइलों की किसी सूची में). इन मोड में प्राप्त की गईं नई कुकी आपके द्वारा अपना ब्राउज़र बंद कर देने, सभी खुली हुई गुप्त विंडो बंद कर देने या अतिथि मोड से बाहर निकल जाने पर सहेजी नहीं जाएंगी. आप देख सकते हैं कि आप कब गुप्त / अतिथि मोड में हैं क्योंकि आपके ब्राउज़र के शीर्ष कोने में गुप्त आइकन प्रकट होता है; कुछ स्थितियों में आपकी ब्राउज़र विंडो की बॉर्डर का रंग बदल भी सकता है.

जब आप अपने ब्राउज़र के कॉन्फ़िगरेशन में किसी वेबपृष्ठ को बुकमार्क करने या अपनी सेटिंग को परिवर्तित करने जैसे परिवर्तन करते हैं, तो यह जानकारी भी सहेजी जाती है. ये परिवर्तन गुप्‍त / अतिथि मोड द्वारा प्रभावित नहीं होते.

आप Chrome द्वारा विशिष्ट वेबसाइटों के लिए अपना पासवर्ड सहेजना चुन सकते हैं. Chrome सेटिंग में संगृहीत पासवर्ड की समीक्षा की जा सकती है.

डिजिटल अधिकार प्रबंधन के लिए अद्वितीय पहचानकर्ता

Windows या Chrome OS के लिए Chrome ब्राउज़र का उपयोग करके कुछ सामग्री को एक्सेस किए जाने की अनुमति देने के लिए, Chrome को ऐसे अद्वितीय पहचानकर्ता के साथ Adobe Flash Access का उपयोग करके चयनित सामग्री सहयोगी और वेबसाइटें प्रदान करने की आवश्यकता हो सकती है जो आपके सिस्टम पर संग्रहीत है. आप इस सुविधा को सेटिंग में अक्षम कर सकते हैं या ऑपरेटिंग सिस्‍टम को पुन: इंस्‍टॉल करके अद्वितीय पहचानकर्ता का मान रीसेट कर सकते हैं.

जिन पक्षों को आपका अद्वितीय पहचानकर्ता प्रदान किया जाता है, वे इसे आपके द्वारा उन्‍हें प्रदान की जाने वाली निजी रूप से पहचाने जाने योग्य जानकारी से संबद्ध कर सकते हैं. Google सर्वर से सामग्री प्रदान करने के लिए Google के अद्वितीय पहचानकर्ता का उपयोग Google गोपनीयता नीति के अधीन है. यदि आप किसी तृतीय पक्ष सेवा की सामग्री एक्‍सेस कर रहे हैं, तो आपको और जानने के लिए उन पक्षों की गोपनीयता नीति की समीक्षा करनी चाहिए.

Chrome के साथ एप्लिकेशन, एक्सटेंशन, थीम, सेवाओं, और अन्य ऐड-ऑन का उपयोग करना

Chrome में पहले से इंस्टॉल या एकीकृत किए गए एड-ऑन और जिन्हें आप Chrome वेब स्टोर या अन्य स्रोतों से प्राप्त करते हैं उनके सहित, आप Chrome के साथ एप्लिकेशन, एक्सटेंशन, थीम, सेवाओं, और अन्य एड-ऑन (“एड-ऑन”) का उपयोग कर सकते हैं.

कोई ऐड-ऑन इंस्टॉल करने से पहले, आपको अनुरोधि‍त अनुमतियों की समीक्षा करनी चाहिए. हो सकता है एड-ऑन को स्थानीय रूप से या आपके Google डिस्क खाते में संग्रहीत डेटा को संग्रहीत करने, एक्सेस करने, और साझा करने के लिए बनाया गया हो. एड-ऑन Google सर्वर के द्वारा भेजी जाने वाली सूचनाओं का उपयोग कर सकते हैं. Chrome की जांच करने के लिए, डाउनलोड कर सकते हैं, और अपने ऐड - ऑन के लिए अद्यतन स्थापित. Chrome इंस्टॉल किए गए ऐड-ऑन के लिए उपयोग के संकेतक Google को भेज सकता है. कुछ ऐड-ऑन को डिजिटल अधिकार प्रबंधन के लिए या पुश संदेश सेवा की डिलीवरी के लिए किसी अद्वितीय पहचानकर्ता की आवश्‍यकता हो सकती है. आप Chrome से ऐड-ऑन निकालकर ऐसे पहचानकर्ता के उपयोग को अक्षम कर सकते हैं.

समय-समय पर, हो सकता है Google ऐसे एड-ऑन का पता लगाए जो सुरक्षा भेद्यता का दावा करता है या Chrome वेब स्टोर की डेवलपर शर्तों या अन्य कानूनी अनुबंध, कानून, विनियम या नीतियों का उल्लंघन करता है. Chrome समय-समय पर Google के सर्वर से ऐसे ऐड-ऑन की सूची डाउनलोड कर सकता है, और Google स्वविवेक से ऐसे ऐड-ऑन उपयोगकर्ता के सिस्टम से दूरस्थ रूप से अक्षम कर सकता है या निकाल सकता है.

Google द्वारा विकसित और प्रदत्त एड-ऑन Google सर्वर से संचार कर सकते हैं और अन्यथा जब तक संकेत न दिया जाए, तब तक वे Google गोपनीयता नीति के अधीन होते हैं. तृतीय पक्ष द्वारा विकसित और प्रदत्त एड-ऑन के लिए तृतीय पक्ष उत्तरदायी होते हैं और वे तृतीय पक्ष गोपनीयता नीतियों के अधीन हो सकते हैं. उदाहरण के लिए, Chrome के साथ Adobe Flash Player प्लग-इन का कोई संस्करण पहले से इंस्टॉल है. Adobe की वेबसाइट www.adobe.com पर, Flash Player के संबंध में Adobe के गोपनीयता अभ्‍यास पर अधि‍क जानकारी प्रदान करती है, और आप Flash Player या कोई अन्‍य प्‍लग-इन अक्षम करने के बारे में अधिक जान सकते हैं.

उपयोग

आपके द्वारा Chrome का उपयोग करने पर Google द्वारा प्राप्त की जाने वाली जानकारी, Chrome और अन्य Google सेवाओं को संचालित करने और उनमें सुधार करने के लिए प्रोसेस की जाती है. ऐसी जानकारी जो अन्‍य वेबसाइट ऑपरेटर को प्राप्त होती है वह उन वेबसाइटों की गोपनीयता नीतियों के अधीन होती है. Chrome आपके सिस्‍टम पर जानकारी संगृहीत करता है जिससे Chrome के निष्‍पादन को बेहतर बनाया जा सके और आपको उपयोगी सुविधाएं और सेवाएं प्रदान की जा सकें.

अधिक जानकारी

Google, यूएस सेफ़ हार्बर गोपनीयता सिद्धांतों का पालन करता है. सेफ़ हार्बर फ़्रेमवर्क या हमारे पंजीकरण के बारे में और अधिक जानकारी के लिए, वाणिज्य विभाग की वेबसाइट देखें.

Chrome के बारे में अतिरिक्त जानकारी यहां उपलब्ध है.

हमारे गोपनीयता अभ्यास के बारे में और जानकारी के लिए, पूर्ण गोपनीयता नीति पर जाएं. यदि आपके अतिरिक्त प्रश्न हैं, तो कृपया यह पृष्ठ का देखें.